फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Setting goals, striving to

लक्ष्य निर्धारित कर, करें प्रयास

Thu, 08 Jan 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महाोबा ।
अमर उजाला ब्यूरो महाोबा । Updated Thu, 08 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Setting goals, striving to
जिला बचत अधिकारी गुरुवार को जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित अत्रैय अवसर गोष्ठी के मौके पर बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि छात्र अच्छे लोगाें की संगत करें और मन लगाकर अध्ययन करें। उन्होेंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। उन्हाेंने छात्रों को आईएएस, पीसीएस, वकालत, मेडिकल सहित विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी। जिला सेवायोजन अधिकारी राममूर्ति ने कहा कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। भले ही लक्ष्य को प्राप्त करने में अधिक मेहनत करना पड़े, लेकिन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्हाेंने कहा कि छात्र धनात्मक ऊर्जा के साथ अध्ययन करें। जिससे वे आगे चलकर एक अच्छे नागरिक बन सकें। वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. एलसी अनुरागी ने कहा कि इंटरमीडिएट करने के बाद छात्र बीए और एलएलबी की डिग्री हासिल कर बैंक में विधि अधिकारी बन सकते हैं। इसके अलावा कॉमर्स में स्नातक करने के बाद सीए की पढ़ाई कर चाटर्ड अकाउंटेंट बनकर सेवा कर सकते हैं। उन्हाेंने कहा कि बीए उत्तीर्ण करने के बाद आईएएस और पीसीएस की तैयारी कर अफसर बनने का रास्ता भी साफ हो जाता है। इसके अलावा एलएलबी और एलएलएम कर न्यायालय में जज बन सकते हैं। इस दौरान कौशल विकास मिशन के काउंसलर अरुणेेंद्र शुक्ला, अमित मिश्रा, आईटीआई चरखारी के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। गोष्ठी का संचालन टीचर अखिलेश राजपूत ने किया। गोष्ठी में अवधेश तिवारी, गया प्रसाद, टीचर राजेंद्र कबीर, अबोध सोनी, रामशरण पांडेय के अलावा तमाम छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed