फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sentraen ATM locks, wandering people

एटीएम सेंटराें में ताले, भटके लोग

Sun, 11 Dec 2016 11:14 PM IST
amar ujala mahoba
amar ujala mahoba Updated Sun, 11 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sentraen ATM locks, wandering people
से मायूस होकर लौटते लोग। - फोटो : amarujala
लगातार तीन दिन बैंकों की छुट्टी ने नोटबंदी से उपजे हालात बद से बदतर कर दिए हैं। शहर के अधिकांश एटीएम सेंटरों में रविवार को ताले लटकते रहे। कुछ एटीएम की आधी शटर गिरी रही। पैसा न निकलने से लोग इधर उधर भटकते रहे। उनके चेहरों पर मायूसी साफ नजर आई। एसबीआई के एकमात्र एटीएम ने नोट निकाले तो लोगों की कतारें लग गईं। अमर उजाला टीम ने रविवार को शहर के करीब एक दर्जन एटीएम सेंटरों में पहुंचकर पड़ताल की। पैसे न निकलने से मायूस होकर लौटे लोगों से बात करने पर उनकी जुबां से एक ही शब्द निकला कि खाते में पैसे होने के बाद भी अब जरूरी काम के लिए दूसरे के सामने हाथ फैलाना पड़ेगा।
विज्ञापन


सीन-1
समय : 12 बजे
शहर के  नरसिंह कुटी के समीप लगे एक्सिस बैंक के एटीएम का शटर खुला था। इक्का दुक्का लोग सेंटर के अंदर घुसे लेकिन एटीएम में पैसा न होने से वह लौट आए। पहले तो लोगाें ने एटीएम खुला देखा तो पैसे निकलने की उम्मीद जगी लेकिन पैसा न होने की जानकारी होने पर उनके चेहरों पर मायूसी नजर आई। पैसा निकालने आए पुनीत और रेशमा ने बताया कि उन्हें रिश्तेदारी में शादी समारोह में जाना था लेकिन पैसा न निकलने से अब किसी से उधार पैसे लेकर काम चलाना होगा।
विज्ञापन


सीन-2
12:30 बजे
ऊदल चौक में एसबीआई और एक्सिस बैंक में ताला लटकता रहा जबकि बीओई में आधी शटर बंद रही। एटीएम सेंटरों को बंद देखकर लोग दूर से ही लौट गए। एटीएम सेंटरों में पैसा निकालने पहुंचे लोगों ने नाराजगी जताई। स्वयं की कमाई के लिए भी उन्हें भटकना पड़ रहा है। यदि सरकार को नोट बंद करने थे तो उसकी पहले व्यवस्था करनी चाहिए थी। एटीएम में यदि पर्याप्त करेंसी डाल दी जाए तो इधर-उधर चक्कर लगाने से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन-3
12:45
मुख्य शहर में बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी के एटीएम सेंटरों में भी ताले लटकते रहे। लोग तालेे देख मुंह मोड़कर जाते दिखे। एटीएम से पैसा निकालने गए नीरज ने बताया कि उसकी रिश्तेदारी में सोमवार को शादी है। पत्नी व बच्चों के साथ उसे शादी में जाना है लेकिन बैंक बंद है और एटीएम से पैसा नही निकल रहा है। दोस्तों से फोन पर नोटों की व्यवस्था करने की बात कही है। यदि शाम तक पैसे मिलते है तो वह शादी समारोह में जाएंगे नही तो जाना कैंसल होगा।


सीन-4
समय 1:10 बजे।
शहर के परमानंद चौराहा स्थित एसबीआई की मुख्य ब्रांच का एटीएम खुला रहा। एटीएम के बाहर लोगाें की लंबी लाइन लगी रही। तीखी धूप के बीच लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। लाइन में लगे रामदयाल, प्रमोद, अविनाश आदि ने बताया कि बैंकों की तीन दिन लगातार छुट्टी ने मुसीबत बढ़ा दी है। लोगों से उधार लिए गए पैसे भी वापस करना है लेकिन एटीएम से स्वयं की जरूरत के पैसे भी नही निकाल पा रहे है। तमाम जरूरी काम अटके पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed