{"_id":"597b79d04f1c1b47418b4690","slug":"sense-of-a-farmer-in-debt-trapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे किसान की थमीं सांसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे किसान की थमीं सांसे
महोबा
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
टना के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना श्रीनगर के एक गांव में बैंक व साहूकारों के कर्ज से परेशान एक किसान की सदमे से मौत हो गई। कर्ज लेकर बनवाया गया कुंआ पिछली बारिश में धंस गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिजवाहा गांव निवासी राधाचरण पाल (50) छह बीघा भूमि का काश्तकार था। मृतक के पुत्र मुकेश ने बताया कि वर्ष 2011 में पिता ने किसान क्रेडिट कार्ड पर इलाहाबाद बैंक श्रीनगर से 80 हजार रुपये कर्ज लिया था। इसकी वह अदायगी नहीं कर सके।
उसके बाद फसल की सिंचाई की व्यवस्था के लिए उन्होंने दो वर्ष पहले साहूकारों से करीब दो लाख का कर्ज लिया था। इसके बाद खेत में कुंआ खुदवाया था। जो पिछली बारिश में धंस गया। कर्ज की अदायगी के लिए वह परेशान रहते थे।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह राधाचरण खेत पर गया और मेड़ पर बैठ गया। इसी दौरान अटैक पड़ने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नायब तहसीलदार कर्मवीर सिंह का कहना है कि किसान की मौत की सूचना मिली है। कानूनगो व लेखपाल को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। जांच व पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।