फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Send behind the Slakhaen Apradiaen DIG

अपराधियाें को सलाखाें के पीछे भेजें- डीआईजी

Mon, 16 Feb 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 16 Feb 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Send behind the Slakhaen Apradiaen DIG

चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक

विज्ञापन
ज्ञानेश्वर तिवारी ने कहा कि अपराधियों के साथ किसी भी तरह की रियायत नहीं बरती जानी चाहिए। लंबित विवेचनाओं का जल्द से जल्द निस्तारण करें।

अपराधाें पर हर हालत में अंकुश लगाया जाए। घटना की सूचना मिलने पर उसे हल्के में न लें। बल्कि घटनास्थल पर जाकर मामले का निस्तारण करें। जिससे बड़ी घटना न घट सके।

डीआईजी सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि थानों में आने वाले लोगाें से पुलिस अच्छा व्यवहार करे। जिससे जनता और पुलिस के बीच सामंजस्य कायम हो सके। पुलिस की कार्यप्रणाली के चलते आज भी लोग थाने में जाने से डरते हैं।

यही वजह है कि पुलिस के सूत्र कम होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेल मिलाप से बड़े-बड़े मामलों का निस्तारण हो जाता है। पीड़ित की हर कीमत पर रिपोर्ट दर्ज की जाए।

उन्हाेंने कहा कि वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान चलाकर कराएं। पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। जिससे बढ़ रही आपराधिक घटनाआें पर अंकुश लगाया जा सके। उन्हाेंने कहा कि पुलिस प्रयास करे कि अपराध न हों। इसके लिए पुलिस को और सतर्क होने की जरूरत है।

उन्हाेंने कहा कि अपराधियाें पर कार्रवाई कर सलाखाें के पीछे भेजें। इससे अपराधियाें में डर पैदा होगा और अपराधाें में कमी आएगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक केके गहलोत, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. रामयश, सीओ सदर संदीप कुमार, सीओ कुलपहाड़ जीपी यादव, सीओ चरखारी धनंजय कुशवाहा, कोतवाली प्रभारी एमपी वर्मा, थानाध्यक्ष श्रीनगर नयन सिंह यादव, थानाध्यक्ष कबरई रमेश पटेल सहित तमाम थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed