फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Selection of the Pacific in the IPL list

प्रशांत का आईपीएल सूची में चयन

Mon, 29 Aug 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Mon, 29 Aug 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Selection of the Pacific in the IPL list
प्रशांत गुप्ता आईपीएल सूची में चयनित हुए । - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के बेलाताल रोड स्थित आरबीपीएस पब्लिक स्कूल के क्रिकेट कोच प्रशांत गुप्ता का आईपीएल की सूची में चयन हो गया है। यह सूची 26 अगस्त को जारी हुई है। सूची में नाम आने के बाद अब आईपीएल में क्रिकेट खेलने की संभावना बढ़ गई है। आरबीपीएस विद्यालय के प्रबंधक राकेश अग्रवाल ने बताया कि कानपुर जिले बर्रा निवासी प्रशांत अंडर 14 व अंडर 19 क्रिकेट
विज्ञापन


मैच खेल चुके हैं। कुलपहाड़ के राम रतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल में बच्चोें को क्रिकेट मैच के गुर  सिखा रहे हैं। प्रशांत गुप्ता ने सात साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। पिता आनंद गुप्ता 12 किमी दूर ग्रीन पार्क में रोज साइकिल से लेकर जाते थे। वर्ष 2005 में अंडर-14 में यूपी की तरफ से मैच खेला। 2016 के मुंबई में हुए आईपीएल सूची चयन के लिए पहले
विज्ञापन


राउंड में 15000 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। दूसरे राउंड में 1400 खिलाड़ी चयनित हुए और तीसरे राउंड के लिए 800 खिलाड़ी चयनित हुए, जिसमें से कुल पांच खिलाड़ी आईपीएल सूची में शामिल हुए, जिसमें प्रशांत गुप्ता भी शामिल है। प्रशांत गुप्ता अपनी कामयाबी का श्रेय पिता को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed