फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Selection of Aaradha in State Chess Under-7

Mahoba News: राज्य शतरंज अंडर-7 में आराध्य का चयन

Fri, 08 Sep 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 08 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Selection of Aaradha in State Chess Under-7
-प्रतिभा और शतरंज के जुनून को देखते हुए किया गया चयनित
विज्ञापन

फोटो 07 एमएएचपी 01 परिचय-राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित आराध्य महान।
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलपहाड़ (महोबा)। सात वर्ष से कम आयु वर्ग के बेहतरीन खिलाड़ी आराध्य महान को उनकी प्रतिभा और शतरंज के जुनून को देखते हुए उनका चयन जनपद आगरा में होने वाली प्रदेशस्तरीय अंडर-7 शतरंज चैंपियनशिप के लिए किया गया है।
यह प्रतियोगिता नौ और 10 सितंबर को देल्ही वर्ल्ड पब्लिक स्कूल आगरा व यूपी चैस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में होगी। प्रतियोगिता में प्रथम पांच स्थानों पर रहने वाले विजेताओं को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 7 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिला शतरंज संघ इस खेल को बच्चों के बीच बढ़ावा देने और देश व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाने वाले भावी खिलाड़ी तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शतरंज प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें प्रतिस्पर्धा का मौका देने के लिए आगामी अक्तूबर माह में जिलास्तरीय अंडर-09, अंडर-13 व अंडर-17 शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। बताया कि आराध्य महान कुलपहाड़ के रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल का कक्षा एक का छात्र है। आराध्य के पिता डाॅक्टर व मां शिक्षिका हैं। शतरंज के प्रति उनके जुनून और प्रतिभा को देखते हुए जिला शतरंज संघ ने उन्हें आगरा में होने वाली अंडर-7 शतरंज चैंपियनशिप में भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed