फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Seeing the drinking water crisis, people do not get married in the village.

पेयजल संकट की वजह से इस गांव में कुंवारे है लोग

Sun, 19 Sep 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Seeing the drinking water crisis, people do not get married in the village.
महोबा जिले के रावतपुर कला गांव के बाहर साइकिल से पानी लेकर जाते लोग। संवाद - फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। बुंदेलखंड के महोबा जिले में पेयजल संकट आम बात है। यहां गर्मियों में हैंडपंप जवाब दे जाते हैं। गांवों में टैंकरों से सप्लाई की जाती है। लेकिन पेयजल संकट का खामियाजा एक गांव के युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। ब्लाक के रावतपुरा कला गांव के लोगों को पानी के लिए एक किलोमीटर जाना पड़ता है। समस्या देख यहां कोई भी पिता अपनी बेटी की शादी नहीं करना चाहता है। जिससे गांव के कई युवा कुंवारे रह गए।
विज्ञापन

पनवाड़ी ब्लॉक के मध्यप्रदेश की सीमा से सटे ग्राम पंचायत चौका से जुड़े गांव रावतपुरा कला गांव की आबादी तीन हजार है। गांव के लोग खेती किसानी कर अपना पालन पोषण करते हैं। गांव के लोगों को एक किलोमीटर दूर टंकी से पीने के पानी मिलता है। जिसके लिए घंटों लाइन लगानी पड़ती है। लोग रात में जागकर पानी भरते है।
विज्ञापन

गांव के जयप्रकाश ने बताया कि रात में 11 बजे तक हम लोग पानी भरते है और सुबह तीन बजे से फिर से पानी भरना पड़ता है कई दिनों तक तो लोग नहाते नही है। एक-एक बाल्टियों काम चला रहे है। गांव के ओमप्रकाश का कहना है कि सांसद, विधायक सहित प्रशासन से भी मांग कर चुके हैं। जिसमें हर बार सिर्फ आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील दिवस, जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री तक शिकायत दर्ज के यहां भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं कि गांव में एक मात्र हैंडपंप है। लेकिन गांव में बिजली कई दिनों तक दिन नही आती जिससे दिक्कत होती है।
केस- 1 युवा हरेंद्र अहिरवार का कहना है कि उसकी शादी के लिए रिश्तेदारों के माध्यम से शादी करने के लिए दो बार रिश्ता आया लेकिन गांव में पानी की समस्या होने पर उन्होंने इनकार कर दिया है। साथ गांव तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं हैं।

केस-2 गांव के नंदकिशोर ने बताया लोग गांव में कुंवारे लड़कों के लिए शादी के लिए रिश्ते तो आते हैं लेकिन पानी की समस्या के चलते इनकार कर देते हैं। गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमीं हैं।
रावतपुरा कला गांव में पानी की समस्या की जानकारी नहीं हैं। जानकारी कर पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed