{"_id":"2fb122ab8bee8cafafc5386390c8462f","slug":"see-lower-yields-farmer-s-shock-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम पैदावार देख, किसान की सदमे से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम पैदावार देख, किसान की सदमे से मौत
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Thu, 16 Apr 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम बम्हौरी खुर्द में थ्रेसरिंग के दौरान कम पैदावार होने और कर्ज से परेशान किसान की सदमे से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम बम्हौरी खुर्द निवासी साधुराम 53 पुत्र अमान पाल ने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 70 हजार रुपये कर्ज लेकर गेहूूं की बुवाई की थी। फसल अच्छी होने से किसान को अच्छी पैदावार की उम्मीद थी। लेकिन अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से किसान की सारी फसल खराब हो गई। बुधवार की रात वह बची फसल की थ्रेसरिंग करा रहा था, थ्रेसरिंग के दौरान बेहद कम पैदावार देख किसान के होश उड़ गए। जिससे सदमा लगने पर वह जमीन पर गिर गया। मौजूद परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते तब तक किसान की मौत हो गई । घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ मोहम्मद रिजवान ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। रात में ही टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था। मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।