{"_id":"69c6da7775fadbe6fe02f68a","slug":"secondary-school-students-will-be-told-about-the-harms-of-junk-food-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123741-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को बताए जाएंगे जंक फूड के नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को बताए जाएंगे जंक फूड के नुकसान
Sat, 28 Mar 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
महोबा। माध्यमिक स्कूलों में नवीन शिक्षण सत्र में छात्रों के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। छात्रों को जंक फूड के नुकसान बताए जाएंगे। इसको लेकर यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने निर्देश जारी किए हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से नया एकेडमिक कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, जागरूकता और व्यावहारिक ज्ञान को प्राथमिकता दी गई है। इस बार बोर्ड ने विशेष रूप से बच्चों में बढ़ती जंक फूड की आदत को नियंत्रित करने और उन्हें पौष्टिक आहार के प्रति प्रेरित करने पर जोर दिया है। स्कूलों में शिक्षकों की ओर से जंक फूड के दुष्प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को बताया जाएगा। महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ ही जंक फूड से होने वाले नुकसान से संबंधित वीडियो भी दिखाए जाएंगे। साथ ही विज्ञान क्लब की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को यह समझाया जाएगा कि पैकेट बंद खाद्य पदार्थों में कौन-कौन से हानिकारक रसायन मौजूद होते हैं। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देशित किया है कि वे पौष्टिक आहार की एक सूची तैयार करें और छात्रों को उसी के अनुरूप टिफिन लाने के लिए प्रेरित करें। इससे बच्चों में संतुलित आहार की आदत विकसित होगी। इससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर होगा। इसके अलावा, किशोरावस्था शिक्षा से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।