फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   SDM organized class in school

ग्रामीणों ने खोल दी गुरू जी पोल, कहा देर से आते हैं शिक्षक

Tue, 19 Apr 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
SDM organized class in school
कुलपहाड़ (महोबा)। परिषदीय विद्यालय में अध्यापकों के समय से न आने की शिकायतें मिलने पर एसडीएम कुलपहाड़ श्वेता पांडे ने कंपोजिट विद्यालय गढ़ी सुगिरा का निरीक्षण किया। यहां कुछ शिक्षकों के समय से विद्यालय न पहुंचने की शिकायत अभिभावकों ने की। बच्चों की संख्या भी कम रही। एसडीएम ने बच्चों को कक्षा में पढ़ाया और उनसे सवाल भी पूछे।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों के देर से आने की शिकायत एसडीएम को लगातार मिल रही थी। इस कारण बच्चों की संख्या भी लगातार कम हो रही है। इस पर मंगलवार की सुबह 8:30 बजे एसडीएम कंपोजिट विद्यालय पहुंची। यहां प्रधानाध्यापक सहित सभी अध्यापक उपस्थित पाए गए। बच्चों से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि कुछ अध्यापक और अनुदेशक समय से नहीं आते हैं।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रधानाध्यापक अरुणेंद्र अग्निहोत्री को ऐसे अध्यापकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। स्मार्ट क्लास में जाकर उप जिलाधिकारी ने बच्चों को पढ़ाया और उनकी जानकारी ली। छात्र शिवा ने उनसे उनके छात्र जीवन के बारे में पूछा तो उन्होंने बच्चों को ईमानदारी और लगन के साथ अनुशासित रहने को कहा और मन लगाकर पढ़ने की नसीहत दी। विद्यालय में खाना बनाने वाली 9 रसोईया उपस्थित मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालयों में मिली गंदगी
- एसडीएम को निरीक्षण के दौरान शौचालयों में गंदगी मिली जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि गांव में 3 सफाई कर्मी नियुक्त है लेकिन उनमें से कोई भी गांव में सफाई करने नहीं आता है। रसोईया ही विद्यालय की सफाई करती हैं लेकिन शौचालय की सफाई प्राइवेट कर्मी से कराई जाती है। उप जिलाधिकारी ने सभी अध्यापकों को समय से आने और शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed