फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   SDM mapped government land map with revenue team

एसडीएम ने राजस्व टीम के साथ नक्शे की किया सरकारी भूमि का मिलान

Fri, 21 Feb 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
SDM mapped government land map with revenue team
चरखारी (महोबा)। शासन के आदेश पर सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा किए जाने के मामलों में जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी ने राजस्व कर्मियों की टीम के साथ कस्बा व अस्थौन मौजा में सरकारी भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान नक्शे के आधार पर मिलान कराया गया। चयनित भूमि को शीघ्र कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने ग्राम सामाज के नंबरों में हुए अतिक्रमण को एक सप्ताह पहले अभियान चलाकर अवैध कब्जा हटवाया लेकिन कस्बा के अंदर बस्ती के खाली पड़े सार्वजनिक मैदानों पर अतिक्रमणकारियों ने न सिर्फ कब्जा लिया है बल्कि निजी भूमि के बोर्ड लगाकर बिक्री का प्रयास किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आबादी में महाराजनगर, मलखानपुर, रायनपुर राजस्व मौजा आते है। जिनके अधिकाश सार्वजनिक उपयोग के मैदान अतिक्रमण में विलुप्त हो रहे है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम राजेश कुमार यादव ने लेखपालों को गाटा संख्यावार भूमि की स्थिति की रिपोर्ट मांगी है और कब्जा वाले स्थानों से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए है। शुक्रवार को एसडीएम ने स्वयं औचक सत्यापन किया। उन्होंने कस्बा से लगे अस्थौन मौजा में नजरी नक्शा के साथ कानूनगो गोपीचंद खरे, लेखपाल लोकेंद्र सिंह, योगेंद्र रावत के साथ पोखर, तालाब, पार्क व सुरक्षित भूमि का निरिक्षण किया। नगर पालिका ईओ केके सोनकर ने बताया कि कस्बा के अंदर खाली पड़े मैदानों में हुए कब्जे के कई विवाद न्यायादलय में विचाराधीन है। जो खाली हैं उन्हें सुरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed