{"_id":"6795249714965277cb05af9c","slug":"sculptor-and-village-head-will-participate-in-the-national-parade-mahoba-news-c-225-1-mah1001-111954-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: राष्ट्रीय परेड में शामिल होंगे मूर्तिकार व ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: राष्ट्रीय परेड में शामिल होंगे मूर्तिकार व ग्राम प्रधान
Sat, 25 Jan 2025 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। दिल्ली में गणतंत्र दिवस की राष्ट्रीय परेड में कुलपहाड़ के मूर्तिकार मनमोहन सोनी व ग्राम प्रधान सतारी संदीप पांडेय शामिल होंगे। दोनों को भारत सरकार की ओर से दिल्ली आमंत्रित किया गया है।
कस्बा कुलपहाड निवासी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मेटल आर्टिस्ट मनमोहन सोनी भारत सरकार के बुलावे पर अपनी पत्नी बेबी सोनी के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। वह कर्तव्य पथ पर निकलने वाली परेड के साक्षी बनेंगे। मनमोहन सोनी और उनकी पत्नी पीतल पर नक्काशी के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। राम मंदिर के उद्घाटन के समय कमलम नाम की जो कलाकृति मेहमानों को सौंपी गई थी, इसका निर्माण भी मनमोहन ने किया गया था। ग्राम प्रधान सतारी संदीप पांडेय को दूसरी बार आमंत्रित किया गया है। ग्राम पंचायत सतारी को दो बार मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार और क्लाइमेट अवाॅर्ड मिला है। हाल ही में उन्हें राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार दिया गया।