फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   school,first aid,student,collage,highschool candidate

सीबीएसई इंटरमीडिएट में 97.6 फीसदी अंक पाकर ध्रुव गोयल बने टॉपर

Sat, 31 Jul 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
school,first aid,student,collage,highschool candidate
महोबा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट में शहर के संत जोसफ्स कॉलेज के छात्र ध्रुव गोयल ने 97.6 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया। इसी विद्यालय के शाश्वत शील ने 96.4 फीसदी अंकों के साथ दूसरा व स्नेहा गुप्ता ने 96 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिले के विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। शहर के संत जोसफ्स, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय व क्रिश्चियन कॉलेज कुलपहाड़ में पंजीकृत 335 परीक्षार्थियों में सभी उत्तीर्ण रहे।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई इंटरमीडिएट में शहर के संत जोसफ्स कॉलेज के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। टॉप-3 की सूची में इसी विद्यालय के तीनों बच्चे शामिल है। चौथे स्थान पर संत जोसफ्स विद्यालय के आशुतोष अवस्थी ने 95.6, जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा रिचा तिवारी ने 95.6, पर्व खरे ने 95, अभिषेक तिवारी व ज्ञानस्थली के सुमित राजपूत ने 94.8, नवोदय विद्यालय की श्रेया ने 94.6, संगीता ने 94.4, ज्ञानस्थली की यशि अग्रवाल 94.2 व आरूषि 93.2 फीसदी अंक पाकर टॉपटेन में शामिल हुए।
विज्ञापन

टॉपर छात्र ध्रुव के घर जश्न का माहौल रहा। माता-पिता के साथ परिजनों व पड़ोसियों ने मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।
इंसेट
जिले के दो विद्यालयों का रुका रिजल्ट
महोबा। तकनीकी कारणों के चलते आरबीपीएस कुलपहाड़ व साहू इंटरनेशनल कबरई विद्यालय के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट रोक दिया गया। आरबीपीएस के प्रबंधक राकेश अग्रवाल ने बताया कि इंटरमीडिएट में उनके विद्यालय में 32 परीक्षार्थी पंजीकृत है। तकनीकी कारणों के चलते रिजल्ट रोका गया है। दो विद्यालयों का रिजल्ट जारी न होने से परीक्षार्थियों में मायूसी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
इंजीनियर बनने के लिए जेईई की कर रहे तैयारी
सीबीएसई इंटर में जिला टॉप करने वाले छात्र ध्रुव गोयल का सपना इंजीनियर बनने का है। इसके लिए वह जेईई मेंस की तैयारी कर रहे हैं। छात्र अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ गुरुजनों को देते हैं। ध्रुव के पिता विनय गोयल मुख्य बाजार में जनरल स्टोर की दुकान किए हैं जबकि मां गृहिणी हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए उसने प्रतिदिन सात से आठ घंटे पढ़ाई की। जूनियर छात्रों के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत व मन लगाकर पढ़ाई करने से सफलता अवश्य मिलने का मंत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed