फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Scholarships sent to 4443 students of high school and inter - MP

हाईस्कूल और इंटर के 4443 छात्र-छात्राओं के खाते में भेजी गई छात्रवृत्ति- सांसद

Thu, 03 Oct 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Scholarships sent to 4443 students of high school and inter - MP
कार्यक्रम में बोलते सांसद पुष्पेंद्र चंदेल - फोटो : MAHOBA
महोबा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महोबा में जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 4,443 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के पत्र सौंपे गए और सभी छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि भेज दी गई। जिससे छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा हासिल कर सके।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि एक जुलाई से 10 अगस्त 2019 के बीच आवेदन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं केे खातों में 2200 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से छात्रवृत्ति की धनराशि भेज दी गई है। इसी तरह इंटरमीडिएट में एक जुलाई से 20 अगस्त के बीच छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के खातों में 2760 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से छात्रवृत्ति धनराशि भेज दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को मेहनत और इमानदारी से कठिन परिश्रम करना चाहिए। जिससे वह अपने मां-बाप के साथ-साथ गुरुजनों का नाम रोशन करें। कहा कि सरकार छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही हैं। सीडीओ हीरा सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को उद्देश्य बनाकर पढ़ाई करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल अग्रवाल, समाज कल्याण अधिकारी यशपाल सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हिमांशु सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुधीर त्यागी, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सरगम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed