फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Save made by arranging rangoli message tree

रंगोली सजाकर दिया सेव ट्री का संदेश

Thu, 09 Feb 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Thu, 09 Feb 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Save made by arranging rangoli message tree
छात्राओं ने सजाई आकर्षक रंगोली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्व. बाबू रामेश्वर सिंह महाविद्यालय के सात दिवसीय एनएसएस शिविर को गुरुवार को समापन हो गया। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण प्रदूषण, प्राकृतिक संरक्षण और कन्या भ्रूण हत्या विषय पर आकर्षक रंगोली सजाकर लोगों को जागरूक किया। बेहतर रंगोली सजाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



कस्बा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहल्ला स्वामीदास में चल रहे एनएसएस शिविर के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर साफ सफाई का संदेश दिया। द्वितीय सत्र में पर्यावरण प्रदूषण, प्राकृति संरक्षण व कन्या भ्रूण हत्या विषय पर आकर्षक रंगोली सजाई। रंगोली प्रतियोगिता में पूजा, नर्वदा, रागिनी, रेखा व राखी की टीम ने प्रथम, विनीता, रेखा, रेनू, प्रियंका, प्रीति की टीम दूसरे और मोहिनी, ज्योति, आरती, प्रतिमा, आशा, रीतू, मीना, क्रांति की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि काशी प्रसाद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाजसेवा व्यक्तित्व में निखार के लिए अहम है। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रामबाबू सिंह, प्रवक्ता निर्दोष कुमार, कार्यक्रम अधिकारी ईशांत श्रीवास्तव, चंद्रशेखर तिवारी, अंजू विश्वकर्मा, सुरेंद्र सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबरई में रोशन सिंह बदन सिंह गायत्री महाविद्यालय के गांव बीला दक्षिण में चल रहे एनएसएस शिविर के तीसरे दिन छात्राओं ने रामजानकी मंदिर परिसर में साफ सफाई की।


इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अरविंद सिंह कछवाह, कार्यक्रम अधिकारी अनिल कटियार, एसपी सिंह, कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे। कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार श्री किशोर गोस्वामी महाविद्यालय का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवायोजना शिविर का शुभारंभ सुंगिरा में शुरू हुआ। जिसमें कोतवाली प्रभारी शशिस कुमार पांडेय, सुंगिरा बैंक के शाखा प्रबंधक राजीव वर्मा सहित तमाम छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed