फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Satyagraha will be done for Gandhi Jayanti for construction of martyr memorial

शहीद स्मारक निर्माण के लिए गांधी जयंती से होगा सत्याग्रह

Mon, 30 Sep 2019 06:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Satyagraha will be done for Gandhi Jayanti for construction of martyr memorial
महोबा। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर पिछले 460 दिन से अनशन पर बैठे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर गांधी जयंती से हवेली दरवाजा शहीद स्थल मैदान में स्मारक निर्माण के लिए सत्याग्रह शुरू करेंगे। वे अन्न जल त्याग कर आल्हा चौक स्थित अनशन स्थल पर ही अपना सत्याग्रह प्रारंभ करेंगे।
विज्ञापन

बुंदेली समाज के संयोजक ने बताया कि जिस हवेली दरवाजा मैदान में वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत ने 16 क्रांतिकारियों को फांसी पर लटका दिया था। आज वह शहीद स्थल कूड़ाघर बन गया है। आसपास के सभी मुहल्लों का कूड़ा वहीं फेंका जाता है। उन सभी शहीदों के सम्मान में हर वर्ष कूड़े की सफाई करवा कर स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस में ध्वजारोहण कार्यक्रम होता है। दीवाली में वहीं दीपदान होता है। उन शहीदों की याद में ऐतिहासिक कजली मेले का विजय जुलूस भी इसी मैदान से शुरू होता है। यहीं पर गुदड़ी का मेला लगता है। इसी मैदान से बड़ीहाट की सड़क जाती है। मोहर्रम में ताजिया रखे जाते हैं। उन क्रांतिकारियों की स्मृति में यहां एक शहीद स्मारक बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बहुप्रतीक्षित स्मारक के निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद ने एक वर्ष पहले टेंडर निकालकर ठेका दे दिया था। उसके लिए 32 लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृत हुई थी। इसी बीच कुछ लोगों ने अदालत में याचिका दायर कर शहीद स्थल मैदान पर अपना मालिकाना हक जताया था। उन्होंने बताया कि स्मारक निर्माण में अड़चन भी नहीं है। फिर स्मारक निर्माण में देरी क्यों की जा रही है? बताया कि 15 दिन पहले नगर पालिका प्रशासन को चिट्ठी लिखकर गांधी जयंती से पहले स्मारक निर्माण शुरू कराने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed