{"_id":"5e496e0d8ebc3ee5f523fad0","slug":"santosh-yadav-winner-in-bullock-cart-race-in-mahoba-mahoba-news-knp54505833","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलगाड़ी दौड़ में खन्ना के संतोष यादव रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलगाड़ी दौड़ में खन्ना के संतोष यादव रहे विजेता
विज्ञापन
महोबा। थाना खन्ना के अटघार गांव में रविवार को बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एक दर्जन गांवों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खन्ना के संतोष यादव की बैलगाड़ी सबसे तेज दौड़ी। उन्हें विजेता चुना गया।
बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सुबह से ही किसान अपनी-अपनी बैलगाड़ी सजाकर पहुंचने लगे। शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान नन्हू सिंह व पचपहरा प्रधान पप्पू यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बैलगाड़ी दौड़ देखने के लिए सड़क के दोनों ओर दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
एक किमी लंबी दौड़ में खन्ना के संतोष यादव की बैलगाड़ी पहले स्थान पर रही। आयोजन समिति की ओर से उन्हें 5,100 रुपए नगद व एक अलमारी देकर पुरस्कृत किया गया। दूसरे स्थान पर रहे लालसिंह कौहारी को 2,100 और तीसरे स्थान पर रहे मूरत सिंह अटघार को 1,100 रुपए नगद व आलमारी देकर सम्मानित किया गया।