फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sanchari Rogon ko rokane ke Harsambhav Kiye jaayen Prayash : DM

संचारी रोगों को रोकने के हर संभव किए जाए प्रयास-डीएम

Wed, 20 Nov 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sanchari Rogon ko rokane ke Harsambhav Kiye jaayen Prayash : DM
महोबा। जिले में डेंगू व अन्य संचारी रोगों की रोकथाम, बचाव और प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने के लिए जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम बोले कि किसी भी कीमत पर जिले में डेंगू का लार्वा पैदा न हो और संचारी रोगों को रोकने के हरसंभव प्रयास किये जाएं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने 16-30 नवंबर तक जारी अभियान में अधिकारियों को निर्देश दिए। साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने व शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी विभाग व्यवहार परिवर्तन व प्रचार-प्रसार की योजना बनाएं। उन्होंने डीपीआरओ संतोष कुमार व सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और नगर पंचायत को निर्देश दिए कि ग्राम व नगर स्तर पर मच्छरों की रोकथाम के लिए नियमित रूप से फॉगिंग व दवा का छिड़काव कराएं। डीएम ने जलभराव समाप्त करने, एंटी-लार्वेल स्प्रे कराने, फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. सुमन, एसडीएम चरखारी राजेश यादव, एसडीएम कुलपहाड़ मो. उवैश, सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा, डीआईओएस एसपी सिंह, बीएसए एमपी सिंह, समाजसेवी दाऊ तिवारी, रामजी गुप्ता समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed