फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sakshi tops in air rifle, Bhavna tops in pistol

Mahoba News: एयर राइफल में साक्षी, पिस्टल में भावना अव्वल

Fri, 22 Nov 2024 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 22 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sakshi tops in air rifle, Bhavna tops in pistol
महोबा। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के इंडोर शूटिंग रेंज में अंतर महाविद्यालयीय एयर राइफल पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया। दस मीटर एयर राइफल में उरई की साक्षी व पिस्टल में भावना ने अचूक निशाना साध कर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

अब यह खिलाड़ी चंडीगढ़ विश्वविद्यालय पंजाब में आयोजित होने वाली अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में शामिल हाेंगी। प्रतियोगिता में झांसी, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस, रज्जन देवी महाविद्यालय गोहांड, डीबी कॉलेज उरई, ओमवती महाविद्यालय कोटरा, घासीराम महाविद्यालय उरई व वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय महोबा की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस के छात्र अभिषेक साहू ने बाजी मारी। विवि कैंपस के मो. जुनैद दूसरे व ओमवती कोटरा कॉलेज उरई के देवांश सिंह तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में घासीराम कॉलेज उरई की छात्रा सखी तोमर अव्वल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल भारती कॉलेज उरई की मुस्कान वर्मा द्वितीय व घासीराम कॉलेज की अनुष्का श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं। महिला वर्ग 10 मीटर एयर पिस्टल में उरई की छात्रा भावना सिंह पहले, प्रिंसी मिश्रा दूसरे व दिव्यांशी पांडे तीसरे स्थान पर रहीं।

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी झांसी-बांदा मंडल प्रो. सुशील बाबू ने स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रो. प्रदीप कुमार, डॉ. संतोष पांडेय, डॉ. डीके खरे, शैलेष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed