फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sajal and Satish became college champions in the annual sports function.Sajal and Satish became college champions in the annual sports function.

Mahoba News: वार्षिक क्रीड़ा समारोह में सैजल व सतीश बने महाविद्यालय चैंपियन

Sat, 28 Feb 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 28 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sajal and Satish became college champions in the annual sports function.Sajal and Satish became college champions in the annual sports function.
चरखारी (महोबा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चरखारी में दो दिवसीय 45वीं वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शनिवार को समापन हो गया। छात्रा वर्ग में सैजल व छात्र वर्ग में सतीश महाविद्यालय चैंपियन बनें। इस मौके पर खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र व छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्र वर्ग में बीए द्वितीय सेमेस्टर के सतीश यादव ने 120 अंक प्राप्त करते हुए तथा छात्रा वर्ग में बीए पांचवां सेमेस्टर की सैजल ने 150 अंक प्राप्त करते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा किया। समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में इंडोर प्रतियोगिताओं तथा दो दिनों तक चले क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी चित्रकूट व झांसी मंडल सुशील बाबू ने पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

कहा कि जो बच्चे आगे बढ़ना चाहते हैं उनके लिए वह कालेज में एक स्मार्ट क्लास की स्थापना कराएंगे जिसका सारा खर्च चरखारी विधायक वहन करेंगे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी, सुमन सिंह, क्रीड़ा प्रभारी विनोद सिंह चंदेल, राजकुमार मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed