फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sabhasado ka anshan

मांगों को लेकर पालिका परिसर में अनशन पर बैठे सभासद

Mon, 11 Jan 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sabhasado ka anshan
महोबा। नगर पालिका परिषद द्वारा बोर्ड की बैठक आयोजित न किए जाने और विभिन्न समस्याओं का निराकरण न होने से नाराज सभासदों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को 15 सभासदों ने पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करके आवाज बुलंद की। कहा कि मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो सभासद बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका के सभासद कृष्ण कुमार, रोहित, संजय गुप्ता, बृजकिशोर, जागेश्वर चौरसिया, अशफाक अहमद, परमेश्वरी दयाल, अवधेश कुमार, इल्मुद्दीन, बाबूलाल, नरेंद्र कुशवाहा आदि ने एक सप्ताह पहले डीएम को पत्र सौंपकर बोर्ड की बैठक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी, लेकिन बोर्ड की बैठक न कराने से नाराज सभासद अनशन पर बैठ गए। उन्होंने पालिका अध्यक्ष को दिए गए वित्तीय अधिकारों पर दोबारा विचार करने, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कर रही फर्म को किए गए भुगतान की जांच कराने, नगर पालिका द्वारा तीन वर्षों में की गई अनियमितता की जांच उच्चाधिकारियों की कमेटी बनाकर कराने की मांग की है। सभासदों ने आगामी बैठक में प्रस्तावों पर विचार करने, शहर में खुले घूम रहे सुअरों की रोकथाम कराने, वार्डों में नाली, सीसी बनवाने व विद्युत पोल लगवाए जाने, सफाईकर्मियों के लिए वर्दी की व्यवस्था कराने, शहर के खुले नालों को ढके जाने और वार्डों में एलईडी लाइटें लगाने व सफाई कराने के लिए सभासदों को प्राथमिकता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed