फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rogues have the looting, the kidnapping of teenager

बदमाशों ने लूटपाट कर किशोर का किया अपहरण

Thu, 30 Jul 2015 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 30 Jul 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
Rogues have the looting, the kidnapping of teenager
 थाना क्षेत्र के ग्राम डुढ़इयन में दो बाइक सवार बदमाशों ने पिता पुत्र की मारपीट कर बेटा का अपहरण कर लिया। बदमाशों द्वारा बेटे को ले जाने से परेशान पिता ने क्रेशर में अपहरण की बात बत्राइ स्थापित क्रेशर में जाकर अपहरण की बात बताई। जिससे क्रेशर श्रमिकों ने बाइक से पीछा कर गांव वालों को घटना की जानकारी दी, जिससे ग्रामीणों ने बाइक से बदमाशों का पीछा किया। ग्रामीणों को आता देख घबराए बदमाशों की बाइक गिर गई जिससे ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया जबकि एक चकमा देकर भाग निकला। ग्रामीणों ने अपहृत किशोर को मुक्त कराया।
विज्ञापन

ग्राम डुढ़इयन निवासी कल्लू पटेल अपने तेरह वर्षीय बेटे का मेडिकल कालेज झांसी से इलाज कराकर बस से श्रीनगर में उतरा। जहां से रात्रि दस बजे गांव पैदल जा रहा था, गांव के किनारे कल्लू पटेल बाथरूम करने लगा। इसी बीच दो बाइक सवार बदमाशों ने बेटे को तमंचा लगाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, और जेब में पड़े 2700 रुपये लूट लिए और बेटे ललतेश का अपहरण कर लिया। बेटे के अपहरण के घबराए पिता कल्लू ने पास में स्थित क्रेशर प्लांट में जाकर घटना की जानकारी दी। तभी क्रेशर के श्रमिक और ग्रामीण अपहरणकर्ताओं का बाइक से पीछा करने लगे। ग्रामीणों को पीछे आता देख घबराहट में अपहरणकर्ताओं की बाइक बिलखी तिराहे के पास फिसल कर गिर गई, जिससे पीछा कर रहे ग्रामीणों ने अपहरणकर्ता को दबोच कर अपहृत ललतेश को मुक्त कराया और अपहरणकर्ता सोनू पुत्र नारायणदास निवासी समदनगर महोबा को पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा अपहरणकर्ता रज्जू पुत्र मुन्ना भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed