फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Robbery Revealed: Police arrested four miscreants

लूटकांड का खुलासा: चार बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Tue, 19 Nov 2019 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Robbery Revealed: Police arrested four miscreants
कबरई (महोबा)। एक सप्ताह पहले कस्बे के सोना ग्रेनाइट के पास दो पोकलैंड ऑपरेटरों पर गोली मारकर और कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल करके एक लाख रुपये की लूटपाट करके फरार चल रहे अभियुक्तों को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से 40 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल बरामद कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

झारखंड के हजारीबाग जिले के ग्राम चलंगा निवासी दिलीप यादव और उसका साथी बहादुर यादव कबरई में रहकर पोकलैंड मशीन चलाते हैं। 13 नवंबर को क्रशर में हिसाब होने के बाद दोनों पोकलैंड ऑपरेटर बाइक से अपने निवास कबरई जा रहे थे, तभी चार सशस्त्र बदमाशों ने दो ऑपरेटरों पर गोली मारकर और कुल्हाड़ी हमलाकर लहुलूहान कर एक लाख रुपये लूट ले गए थे। घटना की रिपोर्ट घायल दिलीप यादव के एक अन्य साथी दिनेश यादव ने थाना कबरई में चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के निर्देश पर कबरई पुलिस और स्वाट टीम ने ग्राम उटिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो मोबाइल, 40 हजार रुपये की नगदी, 315 बोर का एक तमंचा, 12 बोर का एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संदीप अहिरवार, श्याम बाबू अहिरवार, अखिलेश साहू और भान अहिरवार निवासी मकरबई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह, एसआई बलदेव प्रसाद सिंह, कांस्टेबल बृजेश कुमार, बलवंत कुमार, महेश कुमार के अलावा स्वाट टीम में एसआई सतीशचंद्र, भूपेंद्र सिंह, अच्छे लाल और हेड कांस्टेबल वीरेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed