फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Robbers took over the farmer's field, four people filed a case

किसान के खेत पर दबंगों ने जमाया कब्जा, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 16 Mar 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Robbers took over the farmer's field, four people filed a case
महोबा। कोतवाली के चांदों गांव में दबंगों ने एक किसान के खेत में कब्जा जमा लिया। विरोध करने पर दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ खेत में अवैध कब्जा करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला कसौराटोरी निवासी जाकिर पुत्र बाकर के खेत ग्राम चांदों मौजा में है। यहां गांव के ही दबंग लोगों ने खेत की पत्थरगड्डी उखाड़कर अवैध तरीके से कब्जा जमा लिया। पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो उसने खेत पर कब्जे का विरोध किया। इस पर दबंगों ने दोबारा खेत आने पर जान से मारने की धमकी दी। दहशतजदा पीड़ित ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने भगवानदास, दशरथ, खेमचंद्र व प्रकाश निवासी ग्राम चांदों के खिलाफ अवैध कब्ज करने, जानमाल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना कोतवाली के एसआई मोबीन अली को सौंपी गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed