{"_id":"ec77e5da75deeaec7e401614f57835ec","slug":"roared-bulldozers-demolished-encroachment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" गरजा बुलडोजर ढहाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरजा बुलडोजर ढहाया अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो महाोबा ।
Updated Thu, 08 Jan 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
मालूम हो कि कस्बे के दुकानदारों ने नाले और नालियों के ऊपर अवैध रूप से दुकानें बना रखी थी, जिससे मार्ग संकरे होने से राहगीरों को जाम की समस्या से झेलनी पड़ती है। जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने अभियान चलाकर नालों पर बने अवैध कब्जों को हटा दिया गया। अतिक्रमण अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, सीओ चरखारी धनंजय कुशवाहा और पुलिस टीम मौजूद रही। अतिक्रमण दस्ते को देखते ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। बुल्डोजर के चलते ही कस्बे में अफरा तफरी मच गई। अतिक्रमण हटाने से दुकानदारों और अतिक्रमण दस्ते के बीच कई बार तीखी नोंकझोंक हुई। अभियान से दुकानदारों को भारी क्षाति के साथ पूरे दिन बाजार में अफरा तफरी का माहौल रहा। बुल्डोजर चलवाने से लोगों में खासा आक्रोश दिखाई दिया।
विज्ञापन