{"_id":"611173b38ebc3efcd63c43d4","slug":"roads-submerged-due-to-rain-water-entered-shops-and-houses-mahoba-news-knp645307151","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे की झमाझम बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें, दुकानों व घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे की झमाझम बारिश से जलमग्न हुईं सड़कें, दुकानों व घरों में घुसा पानी
विज्ञापन
महोबा। झमाझम बारिश से क स्बे की सड़के व गलियां जलमग्न हो गईं। बारिश का पानी घरों व दुकानों में घुसने से लोगों को हजारों का नुकसान हुआ है। नगर पालिका व नगर पंचायतों के नाला सफाई की भी पोल खुल गई।
शहर में तीन घंटे झमाझम बारिश होने से परमानंद तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, इंडियन बैंक के समीप, पुलिस चौकी व खोया मंडी में जलभराव रहा। सड़कों पर दो फीट से अधिक पानी भरने से दो पहिया वाहन नहीं निकल सके। तमाम वाहनों के साइलेंसर में पानी घुसने से वह स्टार्ट नहीं हुए। सबसे ज्यादा दिक्कत रोडवेज से इंडियन बैंक तक रही। जहां 24 से अधिक दुकानों में पानी घुसने से दुुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं बलदेव नगर में नाला जाम होने से लोगों के घरों में पानी घुस गया। जिला अस्पताल की ओपीडी व ब्लड बैंक में पानी भरने से कर्मचारी उसे निकालते नजर आए।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार बस स्टैंड व राजपूत कॉलोनी समेत कई वार्ड जलमग्न हो गए। झांसी-मिर्जापुर हाईवे की सड़क लाड़पुर गांव के समीप क्षतिग्रस्त हो गई। पनवाड़ी संवाद के अनुसार कस्बे के कई मोहल्लों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। सबसे बुरा हाल रहुनियापुरा का रहा। नाले की पुलिया बंद होने से बारिश का पूरा पानी मोहल्ले में आ गया। जिससे लोग परेशान रहे। इसके अलावा अग्निहोत्रीपुरा, बाल्मीकपुरा, मुख्य बाजार, नेहरू इंटर कॉलेज समेत कई स्थानों पर जलभराव रहा।
विज्ञापन
24 गांवों में बाढ़ के खतरे को लेकर अलर्ट जारी
पनवाड़ी। जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश से बांधों का जलस्तर बढ़ रहा है। जिसके चलते पनवाड़ी ब्लॉक के दो दर्जन गांवों को अलर्ट किया गया है। लगातार बारिश से नदियों व बांधों का जलस्तर बढ़ने से आसपास स्थित गांवों में बाढ़ का खतरा बना है। ऐसे में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लहच्यूरा बांध और मऊरानीपुर स्थित कुरेचा बांध में पानी का जलस्तर बढ़ रहा है। इन बांधों का पानी देवरी बांध में छोड़ा जाता है। इसके बाद पानी अर्जुन बांध पहुंचता है। जलस्तर बढ़ने से काशीपुरा, लहच्यूरा, स्योड़ी, सिलालपुरा, गोनगुड़ा, बीहट, कोटरा, सलेया, लिलवा, महुआ, ब्यारजौ, पहाड़िया, इटौरा, जमाला, नकरा, कोहनिया, छतेसर आदि गांवों में डुग्गी पिटवाई गई है। ग्राम प्रधान काशीपुरा महिपत श्रीवास व ग्राम प्रधान महुआ फूलसिंह ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर गांव में डुग्गी पिटवाकर ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।