{"_id":"5e6e6f598ebc3ea4e878ce10","slug":"road-accident-mahoba-news-knp5505390156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में युवती समेत 10 लोग घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में युवती समेत 10 लोग घायल, एक रेफर
विज्ञापन
महोबा। विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में युवती समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। युवती की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। हेलमेट न लगाने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
थाना कबरई के ग्राम गहरा निवासी रीना (20) गांव में पैदल घर की ओर जा रही थी। तभी बाइक ने उसे टक्कर मार दी। 108 एंबुलेंस से रीना को जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने हालत नाजुक होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया। कबरई के झलकारीबाई नगर निवासी मनीष (15) अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। तिंदौली निवासी भगवानदास महोबा आते समय बाइक फिसलने से घायल हो गए।
ग्राम गहरा निवासी वीरप्रताप (18) अपने साथी सीमेंद्र के साथ बाइक से महोबा आ रहे थे। रास्ते में बाइकों की भिड़ंत हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। खरेला निवासी सागर सिंह (21), पंकज सिंह (27), दीपू सिंह (32), दरोगाखोड़ा निवासी इस्माइल (38), कुलपहाड़ निवासी अनवर (24) दुर्घटनाओं में घायल हो गए।