फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Representatives described the situation

जनप्रतिनिधियों ने भी बताए हालात

Thu, 14 Jan 2016 12:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला महोबा।
ब्यूूराे/अमर उजाला महोबा। Updated Thu, 14 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Representatives described the situation
 मुख्य सचिव आलोक रंजन ने जनप्र्रतिनिधियों से पुलिस लाइन में मुलाकात कर सूखे की हकीकत जानी। जनप्रतिनिधियों ने जिले में महज 10 फीसदी खेतों में बुवाई होने और पानी के संकट की बात कही। पूर्व सांसद गंगा चरन राजपूत ने कहा कि जिले में अकाल जैसे हालात हो रहे हैं। पशुओं के लिए चारा और भूसा नहीं है। उन्होंने कहा कि मशीनों से काम बंद कराकर मजदूरों को काम दिया जाए। विधायक राजनारायण बुधौलिया ने कहा कि जिले में सूखे से निपटने के लिए सिंचाई सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। साथ ही चंदेलकालीन तालाबों की खुदाई कराई जाए। जिला पंचायत सदस्य संजय विक्रम सिंह परिहार ने जुए और शराब पर रोक लगवाने की मांग की। पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी ने भी अपनी बात रखी। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी ने भी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम छानी में मुख्य सचिव की चौपाल में चरखारी के पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सपा नेता राजू सिंह ने ब्लाक क्षेत्र के अकाल जैसे हालात बताए। पूर्व विधायक ने सूखा राहत, अतिवृष्टि के चेक वितरण में धांधली के आरोप लगाए और पेयजल संकट के निस्तारण की मांग उठाई। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ने ब्लाक क्षेत्र में 500 हैंडपंप लगाने, मौदहा बांध से लिफ्ट कैनाल स्वीकृत कराने, अर्जुन सहायक परियोजना का काम शुरू कराने और अन्ना पशुओं से फसल को बचाने के लिए तार बाड़ी योजना लागू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


सपाइयों ने की शिरकत
ब्लाक चरखारी के ग्राम छानी में मुख्य सचिव की चौपाल के दौरान सपा नेताओं की भीड़ रही। हैलीपैड पर मुख्य सचिव की अगवानी कर रहे डीएम वीरेश्वर सिंह और कमिश्नर एल वेंकटेश्वर लू के साथ पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, सपा नेता राजू सिंह पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर जिला उपाध्यक्ष मुईनुद्दीन उर्फ मुईया, चरखारी नगर अध्यक्ष मजान खान, जगदेव यादव, मोनू खान, अरविंद यादव, जिला सचिव मोहम्मद गुलाम, इमरान सहित पूर्व सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed