फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Report of dowry murder on three including brother-in-law on woman's death

Mahoba News: महिला की मौत पर जेठ-जेठानी समेत तीन पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Mon, 19 Jun 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 19 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Report of dowry murder on three including brother-in-law on woman's death
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के नेपुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे पर लटकता मिलने के मामले में पुलिस ने जेठ-जेठानी समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नेपुरा गांव निवासी प्रतिपाल यादव की पत्नी मिथलेश का शनिवार की सुबह मकान के कमरे में संदिग्ध हालात में रस्सी के फंदे पर शव लटकता मिला था। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता प्यारेलाल यादव ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। बताया कि उसने अपनी पुत्री मिथलेश की शादी पांच वर्ष पहले की थी। शादी के समय मांग के अनुसार भरपूर दान-दहेज दिया था लेकिन शादी के बाद से ससुर व जेठ-जेठानी दहेज में एक बाइक व सोने की जंजीर मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन

मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुर सूरज सिंह, जेठ खेमचंद्र और जेठानी रचना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या व गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यख राकेश कुमार राय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed