फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Report against Secretary for black marketing of DAP

डीएपी खाद की कालाबाजारी करने पर सचिव के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 20 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Report against Secretary for black marketing of DAP
महोबा/अजनर। साधन सहकारी समिति अकौना में 22 बोरी डीएपी खाद की कालाबाजारी के मामले में सचिव के खिलाफ थाना अजनर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जैतपुर ब्लॉक की साधन सहकारी समिति अकौना में तैनात सचिव प्रेमचंद्र यादव द्वारा डीएपी खाद की कालाबाजारी की सूचना पर ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि गोपाल कुशवाहा ने 18 अक्तूबर को पुलिस को दी। पुलिस ने समिति के बाहर से लोडर में भरी 22 बोरी खाद पकड़ ली थी। सूचना पर तहसीलदार व सहायक निबंधक सहकारिता आरपी गुप्ता ने जांच की थी। डीएम सत्येंद्र कुमार को अवगत कराया गया था।

डीएम के निर्देश पर अपर जिला सहकारी अधिकारी राजाबाबू ने साधन सहकारी समिति अकौना के सचिव प्रेमचंद्र यादव के खिलाफ धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। अपर जिला सहकारी अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। सचिव पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed