फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Remove the shortcomings of toilet and secretariat

सामुदायिक शौचालय व सचिवालय की चाहरदीवारी बनाने के निर्देश

Sun, 10 Jul 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Remove the shortcomings of toilet and secretariat
महोबा। चित्रकूट धाम मंडल के पंचायती राज उपनिदेशक सर्वजीत यादव ने ब्लॉक कबरई के पचपहरा गांव पहुंच स्थलीय निरीक्षण किया। सामुदायिक शौचालय के निरीक्षण में देखरेख के लिए नियुक्त महिला अनुपस्थित मिली। जिस पर उप निदेशक ने दूसरी महिला की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। कहा कि गांव में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान डीपीआरओ संतोष कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। ग्राम पंचायत पचपहरा के पंचायत रिसोर्स सेंटर में अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद गांव का निरीक्षण कर वहां हुए कार्यों को देखा। सामुदायिक शौचालय व सचिवालय के निरीक्षण में उप निदेशक ने चाहरदीवारी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान में ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। कहा कि प्लास्टिक एकत्र करने के काम में और तेजी लाई जाए। इस दौरान बांदा व हमीरपुर के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed