{"_id":"6aeb7db75439c243550b5774","slug":"recommendation-also-made-for-the-suspension-of-the-driver-in-the-gpf-scam-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-130338-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जीपीएफ घोटाले में चालक के निलंबन की भी संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जीपीएफ घोटाले में चालक के निलंबन की भी संस्तुति
विज्ञापन
महोबा। जिला महिला अस्पताल में कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खातों से करीब 85 लाख रुपये के हेरफेर के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है।
शासन ने वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार वर्मा को पहले ही निलंबित कर दिया है। अब मामले में नाम सामने आने पर अस्पताल के चालक अंबिका शर्मा के निलंबन की संस्तुति भी भेजी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
माह अगस्त में महालेखाकार विभाग प्रयागराज की टीम ने जिला महिला अस्पताल में कर्मचारियों के जीपीएफ खातों की जांच की थी। इस दौरान करीब 85 लाख रुपये की अनियमितता सामने आई थी।
जांच में पता चला कि वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार वर्मा ने कूटरचित अभिलेखों के आधार पर जीपीएफ खाते में उपलब्ध धनराशि से अधिक रकम निकाल ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने पांच दिन पहले संतोष कुमार वर्मा को निलंबित कर अपर निदेशक स्वास्थ्य कार्यालय मंडल प्रयागराज से संबद्ध कर दिया था। जांच के दौरान अस्पताल के चालक अंबिका शर्मा का नाम भी सामने आया है।
विज्ञापन
हालांकि चालक का कहना था कि उन्होंने जीपीएफ खाते के संबंध में लिपिक से बातचीत जरूर की थी लेकिन कोई आवेदन नहीं किया था। चित्रकूटधाम मंडल बांदा के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. तन्मय कक्कड़ ने बताया कि जीपीएफ खातों में हेरफेर के मामले की जांच जारी है। चालक अंबिका शर्मा के निलंबन की संस्तुति भी भेजी गई है। जल्द ही उससे खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।