फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rape victim teenager gave birth to a girl child

दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म

Sat, 15 Feb 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rape victim teenager gave birth to a girl child
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम में सात माह पहले दो लोगों द्वारा युवती से किए गए दुष्कर्म के बाद गर्भ ठहर गया तो शुक्रवार को परिजनों को जानकारी होने पर किशोरी को जिला अस्पताल ले गए। जहां पर किशोरी ने रात में एक बच्ची को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों ठीक बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 17 वर्षीय किशोरी जुलाई 2019 को घर पर अकेली थी, तभी ग्राम भटेवर निवासी दो युवकों ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बुरी तरह सहमी किशोरी ने यह बात किसी को नहीं बताई। किशोरी के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने सात माह का गर्भ होने की बात बताई। रात में किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा कर जांच शुरू कर दी थी, लेकिन किशोरी के बिन ब्याही मां बनने के बाद हरकत में आई पुलिस ने नामजद अभियुक्तों के घर दबिश देना शुरू कर दिया है। जिससे अभियुक्त भागे-भागे घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed