फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ramkund Dham trip out of the urn

रामकुंड धाम से निकाली कलश यात्रा

Sun, 05 Feb 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sun, 05 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ramkund Dham trip out of the urn
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भगवान राम की तपोस्थली रामकुंड धाम में नवनिर्मित श्री उमंगेश्वर द्वादस ज्योर्तिलिंग महादेव मंदिर के पांच दिवसीय यज्ञ और पूजन कार्यक्रम रविवार से शुरू हो गया। पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा दौरान सिर पर कलश रखकर चल रही महिलाआें में खास उत्साह दिखाई दिया।

रामकुंड धाम मंदिर के समीप उमंगेश्वर द्वादस ज्योर्तिलिंग महादेव मंदिर का निर्माण कराया गया है। मंदिर के पांच दिवसीय यज्ञ और पूजन कार्यक्रम को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो बंधानवार्ड, मलकपुरा, सुभाष चौैकी, लंघानपुरा से निकली। कलश यात्रा में चल रहे भक्त हर हर महादेव व जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन


लोगों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। कलश यात्रा का रामकुंड में समापन होने के बाद यज्ञाचार्य अवधेश मिश्रा ने पूजन कराया। इस मौके पर भोला चौरसिया, श्रीकांत चौरसिया, नीरज यादव, भरोसी रैकवार, अर्चना मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल रहे। वहीं मराठी और बुंदेली वास्तु शिल्प के अनोखे संगम श्री उमंगेश्वर द्वादस ज्योर्तिलिंग महादेव मंदिर की सुंदरता में चार चांद लग गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed