{"_id":"1519d2a127ee781676fb2115808f0ff7","slug":"rally-aware-removal-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर किया जागरूक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर किया जागरूक
अमर उजाला महोबा
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व एड्स दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सदर तहसील से
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने एचआईवी एड्स जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक
किया। इस मौके पर डाक्टरों द्वारा एड्स से बचाव की जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व एड्स दिवस पर मंगलवार को सदर तहसील से एचआईवी एड्स जागरूकता रैली निकाली गई । रैली को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजकिशोर अहिरवार ने हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली आल्हा चौक, रोडवेज, परमानंद तिराहा, प्राइवेट बस स्टैंड होते हुए तहसील परिसर में आकर संपन्न हुई। रैली के दौरान स्कूूली बच्चे हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर लाइन से चल रहे थे, बच्चे ‘संयम और समझदारी बचाए एड्स की बीमारी’, ‘एड्स का ज्ञान बचाए जान’, जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। रैली को संबोधित करते हुए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि एचआईवी एक वायरस है और जागरूकता से इस वायरस से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं को एचआईवी की जांच करानी चाहिए, जिला अस्पताल में जांच मुफ्त है।