फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rajasthan's Vikas wins wrestling by defeating Haridwar's Rahul

Mahoba News: राजस्थान के विकास ने हरिद्वार के राहुल को पटकनी देकर जीती कुश्ती

Tue, 26 Dec 2023 06:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan's Vikas wins wrestling by defeating Haridwar's Rahul
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा/श्रीनगर। ब्लॉक कबरई के छिकहरा गांव में चल रहे मेला महोत्सव में मंगलवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। राजस्थान के पहलवान विकास ने हरिद्वार के राहुल को पटकनी देकर कुश्ती जीती। विजेता पहलवानों को शील्ड और नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।



दंगल का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजक सुभाषचंद्र राजपूत व पं. सुमंत शर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। पहली कुश्ती राजस्थान के शैतान सिंह और अयोध्या के भूपेंद्रदास के बीच हुई। आठ मिनट तक चली जोर आजमाइश के बाद भूपेंद्रदास विजेता रहे। पहलवान राजू बाबा ने प्रयागराज के छोटू को पछाड़ा। मुजफ्फरनगर के शेरा ने हरियाणा के अनिल को धूल चटाई। इसके अलावा पन्ना के मुकेश और बांदा के सुलोचन, तिंदवारा के राजेश व प्रयागराज के छोटू, महोबा के वीर सिंह और तिंदवारा के राजेश व बिलवई के अमर सिंह और महोबा के वीर सिंह के बीच हुईं कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।
विज्ञापन


श्रीनगर संवाद के अनुसार ग्राम पंचायत भंडरा में आयोजित दंगल का शुभारंभ सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक राकेश गोस्वामी व एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने फीता काटकर किया। दंगल में जालौन के मनोज ने बुंदेलखंड केसरी को हराया। अयोध्या के बाबा पहलवान ने गाजियाबाद के कुरैशी पहलवान और सलमान ने गाजियाबाद के जोगिंदर सिंह को हराकर कुश्ती जीती। निर्णायक की भूमिका काली घटा व घनघोर घटा ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed