{"_id":"6a874d728d2fc4e3420740a0","slug":"rainwater-floods-fields-sesame-crop-destroyed-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-128099-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बारिश से खेतों में भरा पानी, तिल की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बारिश से खेतों में भरा पानी, तिल की फसल बर्बाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/खन्ना/खरेला। जिले में चार दिन से लगातार हो रही बारिश से खेतों में जलभराव हो गया है। इससे खरीफ फसल में बोई गई उड़द, मूंग व तिल की फसल बर्बाद हो रही है। सबसे ज्यादा नुकसान तिल की फसल को है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश बंद नहीं हुई और खेतों से पानी न निकला तो पूरी फसल चौपट हो जाएगी। इससे उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।
अत्यधिक बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बारिश होने से कई खेतों में पानी भर गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत निचाई वाले हिस्से में है जहां जलभराव होने से उड़द, मूंग व तिल की फसल पूरी तरह डूब गई हैं। किसान देवेंद्र, हरीराम, प्रमोद आदि ने बताया कि तिल की फसलों में फूल आ गया था। लगातार बारिश से फूल झड़ गए। खेतों में पानी भरने से तिल की फसल सड़ने की कगार पर पहुंच गई है। अब खाद-बीज का रुपया निकलना भी मुश्किल नजर आ रहा है। बरभौली निवासी किसान राजबहादुर ने बताया कि उन्होंने खेत में तिल की फसल बोई थी। 10 बीघा खेत में पानी भर जाने से खड़ी फसल बर्बाद हो रही है। कुछ यही हाल ब्लॉक चरखारी के ऐंचाना, बरायं आदि गांवों का है।