फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Rain opened the municipal administration's Poll

बारिश ने खोली पालिका प्रशासन की पोल

Fri, 15 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Fri, 15 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rain opened the municipal administration's Poll
मुख्य सड़क में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

महोबा। झमाझम बारिश ने पालिका प्रशासन की पोल खोल दी। जगह-जगह जलभराव से यातायात बाधित रहा। जलनिकासी न होने से सड़कों पर तीन तीन फीट पानी भर गया। इससे दो पहिया वाहन चालकों को घूमकर यात्रा करनी पड़ी। पानी की वजह से तमाम लोगों की बाइक बंद हो गई। इससे उनको घसीटकर ले जाना पड़ा।पालिका प्रशासन ने नाला सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर दिए लेकिन नालों की स्थिति जस की तस बनी रही। यही वजह है कि शुक्रवार को हुई तेज बारिश से नाले उफना गए। इससे कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। इससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सड़कों पर दो घंटे तक पानी भरा रहने से यातायात व्यवस्था बाधित रही। इसी तरह पनवाड़ी कस्बे का तिवारीपुरा तालाब को पाटने से तालाब में जाने वाला पानी लोगों के घरों में घुस गया। उल्लेखनीय है कि हर साल पालिका प्रशासन द्वारा बारिश से पूर्व नालों की सफाई कराई जाती है जिससे नालों की पूरी सफाई होने से पहले ही बारिश शुरू हो जाती है। इससे नालों से जलनिकासी न होने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। शहर में जगह जगह जलभराव हो जाता है और शहर की मुख्य सड़कों पर दो दो फीट पानी भरने से लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं जा पाते।

विज्ञापन


जोरदार बारिश से गंदगी से पट गई गलियां
मौसम की जोरदार बारिश से जगह जगह कूड़े के ढेर और गंदगी से लोगों का जीना दुशवार हो गया है। बारिश के बाद कूड़ों के ढेर  से बस्ती के अंदर की गलियां गंदगी से पट गई। कीचड़युक्त रास्ते होने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत मकुंदनगर, शेखूनगर और शीतला देवी नगर में देखने को मिली। यहां की कच्ची नालियां पानी के बहाव से समतल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed