{"_id":"f1c5fed7e55b343e4197f40ab420530f","slug":"rain-in-the-district-broke-last-nikord-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बारिश ने पिछले निकॉर्ड तोड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बारिश ने पिछले निकॉर्ड तोड़े
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। जिले में इस वर्ष हुई बारिश ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जिले में बारह घंटे के अंदर 96 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। जुलाई माह में ही 292 मिमी बारिश हो चुकी है। गुरुवार की रात को हुई झमाझम बारिश से खेत पानी से भर गए, जबकि तालाब और बांधों में ढाई फीट से ज्यादा पानी बढ़ गया। बारिश के बाद सड़कों पर दो-दो फीट पानी भरने से यातायात बाधित रहा।
गुरुवार की शाम से शुरू हुई बारिश रात्रि नौ बजे के बाद तेज हो गई। रात भर रुक-रुक कर हुई बारिश से शहर की सड़के और गलियां लबालब हो गई। सारी रात हुुई बारिश से सड़कों में पानी भरा गया, जिससे सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं कई गलियों में बारिश का पानी भरा होने से बच्चे स्कूल नहीं जा सके। सड़कों में पानी भर जाने से घंटों तक यातायात बाधित रही। जिले में स्थित मदन सागर, कीरत सागर, कल्याण सागर, दिसरापुर सहित अन्य तालाबों में करीब ढाई फीट तक पानी बढ़ गया है। जिले में बारह घंटे में 96 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। जबकि जून माह में 25 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी, अब 317 मिमी बारिश हो चुकी है। अच्छी बारिश होने से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं कुछ किसानों द्वारा बोई गई तिल की फसल खेतों में पानी भर जाने से बर्बाद हो गई है। बांधों में चार से पांच फीट तक पानी बढ़ गया है, जिससे जिले में बढ़ रही पानी की समस्या से निजात मिलेगी। लेकिन झमाझम बारिश से बस्तियों के गलियां कीचड़ युक्त हो जाने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी।
बांधों में जलस्तर की स्थिति पर एक नजर
बांध का नाम - मौजूदा समय में जलस्तर - पूर्व में पानी की स्थिति
उर्मिल बांध - 230.90 मीटर - 229.30 मीटर
विज्ञापन
अर्जुन बांध - 170.55 - 168.57
चंद्रावल बांध - 149.16 - 147.91
मझगवां - 218.17 - 217.10