फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Quad rider died from collision

ट्रैक्टर की टक्कर से सवार की मौत

Tue, 18 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Tue, 18 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Quad rider died from collision
दुर्घटना के बाद गमगीन माहौल में खड़े परिजन
तेज रफ्तार ट्रैक्टर व बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आई और एक की मौत हो गई।
विज्ञापन



जनपद हमीरपुर के कस्बा मौदहा निवासी निजामुद्दीन उर्फ छोटू (28) पुत्र झब्बू अपने साथी शहीद अली (32) पुत्र नजीर अली के साथ बाइक से सोमवार को मौदहा से मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर जा रहा था। कबरई के छंगा चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े घायलों को राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया। जहां से हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल  रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में निजामुद्दीन की मौत हो गई।  शहीद अली का उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना पर जिला अस्पताल में परिजनों व रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर व उसके चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed