{"_id":"2a69760695703a74dc44649dcbb7608e","slug":"quad-bike-riders-inspector-killed-by-the-impact-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दरोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दरोगा की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला महाेबा
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फायर स्टेशन के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दरोगा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना से फायर स्टेशन का माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एक अन्य घटना में कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इलाहाबाद बैंक के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
शहर के मुहल्ला आलमपुरा निवासी शिवनारायण पाल फायर बिग्रेड महोबा में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात था। बुधवार को वह बाइक से फायर बिग्रेड कार्यालय से शहर की तरफ आ रहा था, तभी सामने से आ रहे मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दरोगा दूर जा गिरा। फायर स्टेशन के समीप होने के कारण सिपाहियों ने आनन-फानन में दरोगा को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खन्ना प्रतिनिधि के अनुसार कानपुर सागर हाईवे पर मंगलवार को इलाहाबाद बैंक के पास एक चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दोनो गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को नाजुक हालत में पीएचसी खन्ना में भर्ती कराया गया। पुलिस ने वाहन चालक व एक अन्य सवार को हिरासत में ले लिया है। घायल बाइक सवारों ने अपना नाम कैलाश और ब्रजेश निवासी ग्राम लौहारी मौदहा बनाया है।