{"_id":"65aba507b54f09dc77099127","slug":"pulse-crops-getting-spoiled-due-to-frost-mahoba-news-c-12-1-knp1080-552632-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पाला पड़ने से खराब हो रहीं दलहनी फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पाला पड़ने से खराब हो रहीं दलहनी फसलें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/कुलपहाड़। खराब मौसम से दलहनी फसलें प्रभावित होने लगी हैं। रात में गिर रहे पाले से मटर, चना व मसूर की फसल पर बर्फ जम रही है। फूल के साथ फलियां नष्ट हो रही हैं। किसानों का कहना है कि अब फसलें बर्बाद होने की कगार पर हैं। इससे लागत निकालना भी मुश्किल होगा।
पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्र में हवाएं चलने से मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह घना कोहरा छा रहा है, जो दोपहर तक बरकरार रहता है। साथ ही गलन भरी सर्दी से दिन में भी राहत नहीं मिल पा रही है। दलहनी फसलों पर पाला पड़ने लगा है। किसानों ने बताया कि धूप न निकलने से चना और मसूर की फसल में फूल नहीं आ रहा है। यदि ऐसे ही दो-चार दिन और जारी रहा तो काफी नुकसान हो जाएगा।
इंसेट
फूल आ गए हैं, लेकिन पाले से खराब हो रहे
फोटो 20 एमएएचपी 02 परिचय-आनंद यादव।
दलहनी फसलों में फूल व फलियां लग रही थीं लेकिन 15 दिन से पड़ रही सर्दी और घने कोहरे ने फसलों को प्रभावित कर दिया है। फूल व फलियां सिकुड़ गई हैं। पैदावार कम होने की आशंका है। यदि यही हाल रहा तो खाद-बीज का पैसा निकलना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
-किसान आनंद यादव
-- -- -
फोटो 20 एमएएचपी 03 परिचय-संतोष रैकवार।
लगातार ठंड से फसलों में पाला पड़ रहा है। मटर, चना व मसूर की फसल के फूल और फलियां खराब हो रही हैं। मौसम की मार के चलते चना की फसल का फूल नष्ट हो गया है। अभी भी मौसम लगातार खराब है। यदि एक-दो दिन में मौसम नहीं खुला और धूप नहीं निकली तो उत्पादन आधा हो जाएगा।
-किसान संतोष रैकवार
-- -- -
वर्जन
अभी अधिक ठंड पड़ रही है, इससे पाला पड़ने का खतरा बना हुआ है। किसान खेतों में नमी बनाए रखें, इससे नुकसान का खतरा कम रहेगा।
-डॉ. एसपी सोनकर, कृषि वैज्ञानिक, केवीके बेलाताल।