फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Public thirsty even in rain

बारिश में भी जनता प्यासी

Mon, 30 Sep 2019 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Public thirsty even in rain
कबरई (महोबा)। जल संस्थान की लापरवाही के चलते बारिश के मौसम में भी कस्बा कबरई पेयजल संकट से जूझ रहा है। चार माह पहले फुंके मोटर दुरुस्त न कराए जाने से आधा दर्जन वार्डों में जहां पेयजल आपूर्ति ठप है। वहीं अन्य वार्डों में सप्ताह में एक दिन आपूर्ति की जा रही है। नगर पंचायत द्वारा चलाए जा रहे टैंकरों के सहारे कस्बावासी प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

50 हजार आबादी वाले कस्बा कबरई में जल संस्थान द्वारा 40 किमी पाइपलाइन का जाल बिछाया गया था। कस्बे में कबरई बांध से पेयजल आपूर्ति होती है। कबरई बांध में बने फिल्टर प्लांट के अंदर दो पंपिंग मोटर चार माह से खराब पड़े हैं। एक मोटर के सहारे किसी तरह काम चलाया जा रहा है। जिससे कस्बे के विवेक नगर, किदवई नगर, राजेंद्र नगर, लक्ष्मीबाई नगर, अंबेडकर नगर, भगत सिंह नगर, विशाल नगर, झलकारी बाई नगर आदि में पेयजल आपूर्ति ठप है जबकि कुछ वार्डों में सप्ताह में एक दिन ही आपूर्ति हो पा रही है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता प्रीतम प्रसाद निगम, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, कैलाश चंद्र सोनी आदि का कहना है कि कई बार जल संस्थान व उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन आजतक पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। नगर पंचायत द्वारा टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है। टैंकर आते ही लोग पानी के लिए टूट पड़ते हैं। जिससे किसी को एक बाल्टी तो किसी को दो बाल्टी पानी ही मिल पाता है। लोगों ने मामले की शिकायत अवधेश तिवारी से करते हुए समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएन कनौजिया का कहना है कि बजट की कमी लंबे समय से बनी हुई है। जिससे जलापूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed