{"_id":"61db2df885d6fb522568aba4","slug":"public-meeting-road-show-rally-banned-till-15-mahoba-news-knp674471637","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराना प्राथमिकता: जिला निर्वाचन अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराना प्राथमिकता: जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
महोबा। विधान सभा चुनाव की घोषणा के बाद जनसभा, रोड शो, रैली पर 15 जनवरी तक प्रशासन ने रोक लगा दी है। जिले में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान कराया जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहाकि निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराना ही प्राथमिकता है।
शनिवार की शाम कलक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने एसपी सुधा सिंह की उपस्थिति में आरओ, एआरओ आदि के साथ बैठक की। कहाकि विधानसभा-2022 चुनाव पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष व स्वतंत्र तरीके से कराने के लिये प्रशासन कटिबद्ध है। साथ ही कोविड से लोगों को सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15 जनवरी तक किसी भी तरह का रोड शो, रैली, साइकिल रैली, पद यात्रा आदि पर पूर्णतया रोक लगा दी गई है।
बैठक में सीडीओ डॉ हरिचरन सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरएस वर्मा, सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय, एएसपी आर के गौतम, वरिष्ठ कोषाधिकारी अटलराज भास्कर, डीएसओ राजीव तिवारी, डीआईओ सतीश यादव सहित समस्त एसडीएम, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रत्येक विधानसभा में बनेगा एक-एक आदर्श बूथ
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी मतदाताओं से अपील है कि आगामी निर्वाचन में जरूर हिस्सा लें। जागरुकता के लिए प्रत्येक विधानसभा में एक-एक आदर्श बूथ बनाया जाएगा। उन्होंने मीडिया से कहाकि समाचार पत्रों व विभिन्न टीवी चैनलों व सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें। कहा कि जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
25 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में 25 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। नाम निर्देशन दाखिल करने का अंतिम तिथि एक फरवरी रहेगाी। नाम वापसी 4 फरवरी तक होंगे। जिले में 20 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगाये शत प्रतिशत कार्मिकों का वैक्सीनेशन करा लिया गया है।
स्वयं हटवा लें बैनर पोस्टर वर्ना देना होगा हर्जाना
उन्होंने सभी राजनैतिक दल प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि सरकारी संपत्ति यथा भवनों सहित अन्य सरकारी संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का बैनर पोस्टर आदि न लगाएं। यदि किसी द्वारा लगाया गया हो तो उसे स्वयं हटवा लें अन्यथा जिला प्रशासन के द्वारा हटवाये जाने पर संबंधित को नोटिस भेजते हुए व्यय की वसूली की जाएगी।
सोच समझकर करें सोशल मीडिया का प्रयोग
उन्होंने सभी एसडीएम व सीओ को सख्त निर्देश दिए हैं कि संबंधित क्षेत्र में भ्रमण कर आदर्श आचार संहिता का पालन कराएं। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी ऐसा कोई कार्य न करें जिससे जनपद की छवि खराब हो। कहाकि सोशल मीडिया का उपयोग सोच समझकर करें। किसी भी प्रकार की पोस्ट जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करती हो उसे लाइक या अनलाइक न दें। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकारी कार्मिक बिना उचित परमीशन के मुख्यालय न छोड़े।
कंट्रोल रूम खुला
निर्वाचन संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला स्तर पर निर्वाचन कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका हेल्पलाइन 05281-298010 है। इसके अलावा निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 तथा सी-विजिल एप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।