{"_id":"6a5e614fe7335364ad0f721b","slug":"protest-against-the-polices-mistreatment-of-sonam-wangchuk-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-127235-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सोनम वांग्चुक के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सोनम वांग्चुक के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
महोबा। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांग्चुक के साथ पुलिस दुर्व्यवहार का विरोध किया है। पार्टी ने युवाओं के साथ हुई अभद्रता पर भी नाराजगी जताई। सोमवार को आप पदाधिकारियों ने शहर में पैदल मार्च कर नारेबाजी की। बाद में तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। इसमें शिक्षामंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण राजपूत, उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में महासचिव राजेश वर्मा, महिला जिलाध्यक्ष संजना धुरिया, सोनम धुरिया, राजू आदि कार्यकर्ता शहर के आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। इसके बाद पैदल मार्च निकाला। ज्ञापन में कहा गया कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। शिक्षाविद सोनम वांग्चुक 21 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे थे। नीट पेपर लीक मामले में छात्रों को न्याय दिलाना उनकी मुख्य मांग थी। साथ ही, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की गई। आप ने आरोप लगाया कि 18 जुलाई को जंतर-मंतर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारी युवाओं पर लाठी चार्ज किया। उन्होंने लाठी चार्ज की उच्चस्तरीय जांच की अपील भी की। साथ हीपेपर लीक पर सख्त कानून बनाने की मांग की गई।