{"_id":"625b0e2ba5565941e1400966","slug":"problem-sdm-kisaan-mahoba-news-knp691596112","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने फसलों को बचाने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने फसलों को बचाने की लगाई गुहार
विज्ञापन
एसडीएम को शिकायती पत्र देने जाते किसान।
- फोटो : MAHOBA
चरखारी (महोबा)। चरखारी ब्लाक के ग्राम छेदी मऊ, रमपुरा कदीम , गोरखा आदि के किसानों ने एसडीएम पीयूष जायसवाल को ज्ञापन देकर फसलों जलमग्न होने से बचाने की मांग की है।
एसडीएम को बताया कि समस्त किसान सिंचाई विभाग के पट्टा धारक हैं। उनके पास पट्टे की जमीन के अलावा और कोई जमीन जीवन-यापन के लिए नहीं है।
वर्तमान में उन्होंने अपने पट्टे की जमीन में सब्जी एवं पिपरमेंट आदि की फसल बोई हुई है किंतु अर्जुन सहायक परियोजना का नाला चालू हो जाने की वजह से उनकी फसल पानी में जलमग्न हो कर बर्बाद हो रही है।
इसे हर हाल में रोका जाए। वहीं किसानों ने मामले को लेकर एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर से भी वार्ता की है। एमएलसी ने उन्हें मदद का भरोसा दिया है।
इस दौरान राज नारायण, कालका प्रसाद, ओमप्रकाश, धर्मपाल, सुरेंद्र लखनलाल गया प्रसाद, नंदकिशोर , महेश, चतुर्भुज हरिसिंह, सुंदरलाल, मैयादीन, छक्की लाल आदि मौजूद रहे।