{"_id":"5dbf19488ebc3e93ad1071c3","slug":"problem-mahoba-news-knp5235577186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरब्रिज में पानी भर जाने से तीन घ्टें रहा आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरब्रिज में पानी भर जाने से तीन घ्टें रहा आवागमन ठप
विज्ञापन
अंडरब्रिज में भरा पानी
- फोटो : MAHOBA
बेलाताल ( महोबा)। कुलपहाड़-बेलाताल मार्ग में रेलवे द्वारा बनाए गए अंडरब्रिज में जमीन से हो रहे रिसाव के चलते तीन फुट पानी भर गया। जिससे कई घंटे तक आवागमन ठप रहा। बाद में पंपिंग सेट मशीन चलाकर पानी निकालने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
गौरतलब है कि कुलपहाड़-बेलाताल के बीचोबीच रेलवे क्रासिंग पर अंडरब्रिज रेल प्रशासन द्वारा बनवाया गया है। अंडरब्रिज के निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं लेकिन अंडरब्रिज में कुछ घंटों में ही पानी भर जाता है। जिससे बाइक, स्कूटी, टेंपो, क्रूजर जैसे तमाम वाहनों का आवागमन ठप हो जाता है। टेंपो में स्कूल जाने वाले बच्चे घंटों के दोनों तरफ खड़े रहते हैं। बाद में बैरंग घर लौट जाते हैं। रेलवे द्वारा पानी के हो रहे तेज रिसाव को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
ज्ञान सिंह यादव, भागीरथ यादव, इंद्रपाल रिछारिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य लोकेंद्र रैकवार, कौशल सोनी आदि ग्रामीणों का कहना है कि रेल प्रशासन ने बारिश का पानी रोकने के लिए जरूर टिन शेड लगवा दिए हैं लेकिन तेजी से जमीन के अंदर से हो रहे रिसाव को रोकने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। बताया कि रेल प्रशासन मशीनों से पानी खाली करा देता है। इसके बावजूद भी दो-तीन घंटे का समय गुजर जाने के बाद फिर पानी अंडरब्रिज के अंदर भर जाता है। रात के समय मशीन न चलने के कारण पानी भर जाने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।