{"_id":"57d04be14f1c1b363931815f","slug":"prison-son-mother-found-prime-crown","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के जेल, मां को मिला प्रधानी का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के जेल, मां को मिला प्रधानी का ताज
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड कबरई की ग्राम पंचायत सिजवाहा में महिला से दुष्कर्म के मामले में ग्राम प्रधान के जेल जाने से गांव के विकास कार्य ठप हो गए। बुधवार को शासन के निर्देश पर खुली बैठक के माध्यम से चुनाव कराया गया। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्यों ने जेल गए ग्राम प्रधान की मां के पक्ष में मतदान करते हुए प्रधानी का ताज सौंपा। ग्राम पंचायत सिजवाहा में जीतेंद्र कुमार
प्रधानी का चुनाव जीता था। एक माह पहले महिला ने ग्राम प्रधान पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके आधार पर पुलिस ने ग्राम प्रधान जीतेंद्र को जेल भेज दिया था। ग्राम प्रधान के जेल जाने के बाद गांव के विकास कार्य ठप हो गए थे। शासन के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम नंहकू, एडीओ पंचायत सुरेशचंद्र मिश्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी
पुष्पेंद्र बहादुर ने पुलिस फोर्स के साथ ग्राम पंचायत सिजवाहा में खुली बैठक का आयोजन किया। प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान जीतेंद्र कुमार की मां राममूर्ति और मुन्ना राजपूत ने दावेदारी की। खुली बैठक में ग्राम पंचायत सदस्यों ने गुप्त मतदान किया। 13 सदस्यों में से 12 सदस्यों ने मतदान किया। जिसमें राममूर्ति को सात और मुन्ना को पांच मत मिले। अधिकारियों ने अस्थाई रूप से खुली बैठक में नए प्रधान के रूप में राममूर्ति का चयन किया। अब ग्र्राम पंचायत में मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा।