{"_id":"58010fc04f1c1bc67b2907d1","slug":"prime-minister-s-visit-will-bundelkhand-gift","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के दौरे से बुंदेलखंड को मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के दौरे से बुंदेलखंड को मिलेगी सौगात
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 14 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
PM NARENDRA MODI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम 24 अक्तूबर को बुंदेलखंड के महोबा में तय हो गया है। प्रदेश कार्यालय से जिले में सूचना भी आ चुकी है। कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से बुंदेलखंड को खासी सौगात मिलेगी। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि जहां जहां
प्रधानमंत्री का दौरा लगा है वहां के लोगों को तमाम सौगातें मिली हैं। कहीं पर उज्जवला योजना तो कहीं किसान बीमा योजना की सौगात देकर किसानों को खुशहाल किया है। उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस ने और उत्तर प्रदेश को अखिलेश और मायावती ने लूट लिया है। इससे प्रदेश का विकास नहीं हो पाया।
अब शिवपाल और अखिलेश के घमासान के चलते उत्तर प्रदेश का विकास ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में 28 लाख लोगों को नि:शुल्क कनेक्शन दिए। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यूपी-एमपी के वार्डर में पड़ने वाले महोबा में 24 अक्टूबर को कार्यक्रम तय कर दिया है। कहा कि
विज्ञापन
भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग पर चल रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दुनिया में एक ताकतवर देश के रूप में भारत उभरा है। उन्होंने कहा कि पहली बार 95 फीसदी गन्ना किसानों का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास नारे पर चल रहे हैं। सपा और बसपा सरकार के
कार्यकाल में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। अब आम आदमी भाजपा की तरफ देख रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर, महामंत्री संदीप शुक्ला, देवेंद्र गुप्ता, भागवत प्रसाद गुप्ता, विनोद पुरवार मौजूद रहे।