{"_id":"594c0bbd4f1c1b3b198b45f8","slug":"preparedness-about-the-prayers-of-goodbye-to-juma","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा जुमे की नमाज को लेकर तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा जुमे की नमाज को लेकर तैयारियां जोरों पर
ब्यूरो, अमर उजाला, महोबा
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
साफ-सफाई करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकद्दस-माह-रमजान के अलविदा जुमे की नमाज को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रहीं हैं। मुस्लिम बहुल्य इलाकों में खासकर मस्जिदों के आसपास साफ सफाई की जा रही है।
पुलिस चौकी से ऊदल चौक तक मुख्य मार्ग को वन वे कर दिया गया है।
23 जून को रमजान-माह का आखिरी जुमा (अलविदा जुमा) पड़ने के कारण जिला प्रशासन ने भी अलविदा जुमे को लेकर अधिकारियों और थानाध्यक्षों को मस्जिदों के आसपास बेहतर व्यवस्था रखने के निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी के निर्देश पर अलविदा जुमे की नमाज में मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात करने के थानाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
सफाई के लिए लगाई एक दर्जन टीमें
पालिका प्रशासन ने मुस्तैदी के साथ सफाई अभियान शुरू कराकर मस्जिदों के आसपास नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की शहर में एक दर्जन स्थानों पर टीमें लगाकर सफाई अभियान शुरू कराया है। जिससे मस्जिदों के आसपास किसी भी तरह की गंदगी न रह सके। सफाई नायक रामसेवक ने अपनी देखरेख में मस्जिदों के मार्ग पर सफाई के बाद चूना डलवा दिया।
विज्ञापन
मस्जिदों में अलविदा नमाज के वक्त पर नजर
मस्जिद का नाम वक्त पेश इमाम
दुधी मस्जिद 12:45 बजे हाफिज हनीफ
काजीपुरा मस्जिद 1:00 बजे कारी आफाक
चौसियापुरा मस्जिद 1:00 बजे हाफिज शमीम
शाही मस्जिद 1:15 बजे हाफिज हनीफ
जामा मस्जिद 1:30 बजे जमालुद्दीन
भटीपुरा मस्जिद 1:30 बजे मौलाना मुंतजिर
मकनिपुरा मस्जिद 2:00 कारी तौफीक
मिलकीपुरा मस्जिद 2:15 बजे हाफिज मो. आसिफ
भीतरकोट मस्जिद 2:30 बजे मो. आमिर अली